हल्द्वानी में किस-किस हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से होता है इलाज ? आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं ?
आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं ? Ayushman Card Apply: कितनी सैलेरी वाले बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड? जानें 2023 में ऑनलाइन कार्ड बनाने का सबसे आसान तरीका *भविष्य सूची अपडेट होते रहेगी। एक तरफ जहां भारत वैश्विक रूप से आगे बढ़ रहा है तो वही हमारे देश में एक तबका ऐसा भी है जो आर्थिक रूप से पिछड़ा है। जो जीवन यापन करने भर का धन तो कमा लेते हैं मगर जब इलाज की बात आती है तो महंगे अस्पतालों में उपचार मिल पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ही एकमात्र सहारा होता है। ऐसे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका नाम ' आयुष्मान भारत योजना ' है। इस योजना को ' प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ' के नाम से भी जाना जाता है। जिसके अंतर्गत बनने वाला आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के परिवार को सालाना ₹500000 तक का मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। आइये जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं ( Ayushman Card Kaise Banaye )? कितनी इनकम वाले लोग आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं या आय...