Anorexia (भूख ना लगना) लगभग सभी व्यक्तियों ने कभी न कभी भूख न लगने (loss of appetite) की भावना को महसूस किया होगा। यदि किसी व्यक्ति को भोजन करने की इच्छा नहीं होती है और अचानक वजन में कमी आती है, तो वह व्यक्ति भूख न लगने की समस्या से पीड़ित हो सकता है। भूख न लगने की समस्या को खराब भूख, भूख की कमी, कम भूख महसूस होना इत्यादि नामों से जाना जाता है। अधिक समय तक भूख न लगने की समस्या को एनोरेक्सिया (Anorexia) कहा जाता है। इसके अनेक कारण हो सकते हैं. इस लेख में भूख न लगने की समस्या के बारे में जानकारी दी गई है। यहाँ आप भूख कम लगने के कारण, लक्षण, जांच, इलाज, दवा और बचाव के साथ भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में जानेगें। Causes ( भूख कम लगने के कारण) Psychological कारण जैसे - Tension, depression (तनाव, चिन्ता) Any kind of pressure. Impatience(अधीरता). ...