Skip to main content

Posts

Showing posts with the label online fraud

नकली दवाइयों की पहचान कैसे करें ?

नकली दवाइयों की पहचान कैसे करें? (Fake Medicine पहचानने के आसान तरीके) परिचय आजकल दवाइयों की मार्केट में नकली (Fake) और घटिया क्वालिटी की दवाइयाँ मिलना आम हो गया है। नकली दवाएँ न केवल बीमारी ठीक करने में नाकाम रहती हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। हालाँकि, किसी दवा के नकली या असली होने की 100% पुष्टि केवल लैब टेस्ट से होती है , लेकिन कुछ ऐसे आसान तरीके हैं जिन्हें आम लोग भी अपनाकर नकली दवाइयों की पहचान कर सकते हैं। नकली दवाइयों की पहचान करने के तरीके 1. पैकेजिंग और लेबल जांचें दवा की पैकेजिंग को ध्यान से देखें। खराब प्रिंटिंग, गलत स्पेलिंग, धुंधले अक्षर या टूटी सील नकली दवा का संकेत हो सकते हैं। अगर पैकिंग असामान्य लगे तो दवा न लें। 2. बारकोड की जांच करें ₹100 से अधिक कीमत वाली दवाओं पर बारकोड होना अनिवार्य है। इस बारकोड में मैन्युफैक्चरिंग डेट, लोकेशन और सप्लाई चेन की जानकारी होती है। यदि दवा पर बारकोड नहीं है, तो वह संदिग्ध हो सकती है। 3. ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें कभी भी अज्ञात या अविश्वसनीय वेबसाइट से दवाएँ न खरीदें। हमेशा...

Online Fraud या धोखाधड़ी से बचें

 सूचना 🙏 Online Fraud या धोखाधड़ी से बचें  हेल्प लाइन- 1930 ✅अपना मोबाइल नंबर या ई मेल किसी भी शोरूम , दुकानदार , लकी ड्रा कूपन के लिये न दें । पूरी तरह से जाँच पड़ताल के बाद ही कूपन भरे । संदेह होने पर 1930 पर शिकायत करें  ✅शोरूम व पेट्रोल पंप पर भरे जाने वाले कूपनों को भरने में सावधानी बरतें । जरूरत के अनुसार ही अपना या अपने परिचितों का नंबर दें । ✅आपका मोबाइल नंबर , Data खरीदने व बेचने वालों के माध्यम से किसी के भी पास पहुँच सकता है जिसके बाद आपको लकी ड्रा के कॉल या मैसेज आना शुरू हो जाते है  ✅पैसों की धोखाधड़ी करने वाले आपके फोन पर लिंक मैसेज का QR स्कैन कोड भेजते है । ई मेल के माध्यम से spam मेल या लिंक भेज सकते है । इन सभी बातों का ध्यान रखें खुद को धोखधड़ी होने से बचायें व जानकारी को शेयर करके अपने परिचितों व अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी से बचायें । 👉1. किसी भी क्यूआर कोड और यूपीआइ पिन का उपयोग सिर्फ पेमेंट करने के लिए होता है, राशि प्राप्त करने के लिए नहीं। ठग आजकल क्यूआर कोड भेजकर ठगी कर रहे हैं। 👉2. अनचाहे मैसेज लिंक को ओपन ना करें, ना ही ओटीपी शेयर करें। 👉3. ए...