Skip to main content

भूख कम लगने के क्या कारण है ? (loss of appetite)


Anorexia (भूख ना लगना)

भूख न लगने के कारण, लक्षण, जांच, इलाज और घरेलू उपाय – Loss Of Appetite (Decreased Appetite) In Hindi 

लगभग सभी व्यक्तियों ने कभी न कभी भूख न लगने (loss of appetite) की भावना को महसूस किया होगा। यदि किसी व्यक्ति को भोजन करने की इच्छा नहीं होती है और अचानक वजन में कमी आती है, तो वह व्यक्ति भूख न लगने की समस्या से पीड़ित हो सकता है। भूख न लगने की समस्या को खराब भूख, भूख की कमी, कम भूख महसूस होना इत्यादि नामों से जाना जाता है। अधिक समय तक भूख न लगने की समस्या को एनोरेक्सिया (Anorexia) कहा जाता है। इसके अनेक कारण हो सकते हैं. 

इस लेख में भूख न लगने की समस्या के बारे में जानकारी दी गई है। यहाँ आप भूख कम लगने के कारण, लक्षण, जांच, इलाज, दवा और बचाव के साथ भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में जानेगें। 

Causes (भूख कम लगने के कारण)

           Psychological कारण जैसे -

      • Tension, depression (तनाव, चिन्ता)
                       
      • Any kind of pressure.
      • Impatience(अधीरता).
                       


                        इसके अलावा कुछ और हो सकते है -
      • Alcoholism.
                      
      • Smoking and drugs abuse.
      • Worm information.
                       
      • Liver disease.
      • Anemia.   
      • Body के किसी अंग में Abnormality की वजह से भी हो सकता है। 

            Signs & Symptoms   

                   खाने की इच्छा कम होने की स्थिति को भूख न लगना कहा जाता है। इस स्थिति को खराब भूख या भूख में कमी के रूप में भी जाना जाता है। इस स्थिति से पीड़ित व्यक्ति को भूख पहले जैसी महसूस नहीं होती है। अधिक समय तक भूख न लगने की स्थिति को चिकित्सा के क्षेत्र में एनोरेक्सिया (anorexia) कहा जाता है। अनेक प्रकार की स्थितियां भूख में कमी का कारण बन सकती हैं, जिनमें से मानसिक और शारीरिक बीमारियां प्रमुख हैं।

यदि कोई व्यक्ति निरंतर भूख में कमी की भावना को महसूस करता है, तो वह व्यक्ति कम वजन या कुपोषण से संबंधित लक्षण प्रगट कर सकता है। इसलिए कम भूख (loss of appetite) के कारणों की जांच कर इसका इलाज प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है।

भूख न लगने के लक्षण – Loss of appetite symptoms in Hindi

भूख में कमी के अलग-अलग कारणों के आधार पर भिन्न- भिन्न लक्षणों को महसूस किया जा सकता है। इस स्थिति में लोगों की खाने में रुचि कम हो सकती है, या खाने के विचार से मतली (Nausea) महसूस हो सकती है। भूख में कमी के साथ-साथ, एक व्यक्ति थकान और वजन घटने की समस्या को भी महसूस कर सकता है। गंभीर बीमारियों की स्थिति में भूख में कमी के साथ, लोगों को निम्न लक्षण भी महसूस हो सकते हैं, जैसे:

  • पेट दर्द
  • हार्टबर्न (heartburn)
  • जल्दी से पेट भरा हुआ महसूस करना
  • त्वचा या आँखों का पीला पड़ना
  • अनियमित पेशाब
  • बुखार
  • मल में खून आना, इत्यादि।
          

भूख न लगने की जांच – Loss of appetite Diagnosis in Hindi


भूख न लगने की जांच – Loss of appetite Diagnosis in Hindi

डॉक्टर पीड़ित व्यक्ति के सभी लक्षणों का निरीक्षण करेगा और भूख की कमी के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सिफारिश कर सकता है। 

एक डॉक्टर पीड़ित व्यक्ति के पेट में किसी भी असामान्य ब्लोटिंग, गांठ (lumps) या कोमलता (tenderness) को महसूस करने के लिए अपने हाथ का उपयोग कर सकता है। पेट की जाँच कर डॉक्टर जठरांत्र संबंधी विकार (gastrointestinal disorder) का पता लगा सकता है।

इसके अतिरिक्त डॉक्टर भूख न लगने के कारणों का पता लगाने के लिए निम्न परीक्षण की भी सिफारिश कर सकता है, जिनमें शामिल हैं:

  • रक्त परीक्षण (CBC test)
  • लिवर, थायरॉयड और किडनी फंक्शन टेस्ट
  • पेट का एक्स-रे या अल्ट्रासाउंड
  • सिर, छाती, पेट या श्रोणि (pelvis) का सीटी स्कैन (CT scan)
  • एंडोस्कोपी (endoscopy)
  • गर्भावस्था (pregnancy test) और एचआईवी टेस्ट (HIV test), इत्यादि।
 * Treatment knowledge purpose के लिए है। ऐसे कुछ  होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले ,समस्या और भी गंभीर हो सकती हैं।

   Treatment    

                            पाचन विकार के लिए Tab Uniezyme (Fungal Distage,Pepsin and activated charcol tablets ) 
                       एक गोली सुबह और एक शाम खाने के बाद दिया जा सकता है। 

           Deworming के लिए

                                   Tab Bandy (Albendazole 400 ) सप्ताह में एक बार दी जानी चाहिए।

            Anaemic condition हेतु 

                                 Cap Carbohem (Corbonyl iron, folic acid and zinc capsules ) एक कैप्सूल रोजाना। 

              भूख बढ़ाने के लिए 

                                 Tab ciplactin (cyproheptidine hydrochloride tab 4 mg ) खाने से आधा घंटा पहले 1                                       गोली सुबह, शाम। 

भूख बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय – Loss of appetite Home remedies in Hindi

भूख न लगने की समस्या को दूर करने और भूख में वृद्धि के लिए निम्न घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • लोगों को अधिक भोजन करने के बजाय दिन में कई बार छोटे भोजन (small meals) का सेवन करना चाहिए।
  • कैलोरी और प्रोटीन में उच्च आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व और ऊर्जा मिल सके। भूख न लगने की स्थिति में तरल प्रोटीन पेय (liquid protein drinks) का सेवन लाभदायक होता है। कैलोरी युक्त आहार में मक्खन, नट्स बटर (nut butters), जैतून का तेल (olive oil) या दूध को शामिल किया जा सकता है।
  • जड़ी-बूटियों और मसालों का उपयोग – खाने की इच्छा को प्रोत्साहित करने के लिए जड़ी-बूटियों, मसालों से परिपूर्ण स्वादिष्ट भोजन करना चाहिए। इन जड़ी-बूटियों में सौंफ़, पुदीना, काली मिर्च, धनिया, अदरक और दालचीनी को शामिल किया जा सकता है।
  • मीठा खाने पर ध्यान केन्द्रित करें, मीठे में जामुन (berries) और दालचीनी (cinnamon) को शामिल करें।
  • दोस्तों और परिवार के साथ भोजन करें, या टीवी देखते हुए खाना खाएं। ऐसा करने से व्यक्ति अधिक भोजन का सेवन कर सकता है।
  • प्रतिदिन नाश्ते का सेवन करें। नाश्ता शरीर के थर्मोजेनेसिस प्रभाव (thermogenesis effect) को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति अधिक कैलोरी खर्च होने से भूख में वृद्धि होती है ।
  • अपने आहार में स्वस्थ स्नैक्स (Healthy Snacks) को शामिल करें, जिसमें शामिल हैं: केले, सेब और संतरे जैसे फल, ग्रीक दही या पनीर, नट्स का मक्खन और केक, पॉपकॉर्न, इत्यादि
  • फाइबर युक्त आहार का कम मात्रा में सेवन करें। क्योंकि उच्च-फाइबर आहार पेट के पूर्ण भरे होने की भावना को बढ़ावा देता है।
  • निर्जलीकरण की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
  • हल्का व्यायाम भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपलब्ध Doctors / OPD Timings / Day

हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपलब्ध Doctors / OPD Timings / Day  हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपलब्ध Doctors / OPD Timings / Day  *भविष्य सूची अपडेट होते रहेगी। ✅जनरल फिजिशियन  👉डॉ सत्यावली जी  (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ) सोमवार व ब्रहस्पतिवार मरीजों को OPD में देखते है  👉डॉ सुभाष जी  (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ) सोमवार व ब्रहस्पतिवार मरीजों को OPD में देखते है  👉डॉ वैभव जी  (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक )  शनिवार मरीजों को OPD में देखते है  👉डॉ परमजीत जी  (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ) मंगलवार व शुक्रवार मरीजों को OPD में देखते है  ---------------------- 👉महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों के लिये Gyne Specialist ✅डॉ गीता जैन जी  (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ) सोमवार व शुक्रवार मरीजों को OPD में देखती है  ✅डॉ गोदावरी जोशी जी (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ) मंगलवार व बृहस्पतिवार मरीजों को OPD में देखती है  ✅डॉ महिमा जी (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ) बुधवार व शनिवार मरीजों को OPD में देखती है  ---------------------------- 👉...

हल्द्वानी में किस-किस हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से होता है इलाज ? आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं ?

आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं ? Ayushman Card Apply: कितनी सैलेरी वाले बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड? जानें 2023 में ऑनलाइन कार्ड बनाने का सबसे आसान तरीका   *भविष्य सूची अपडेट होते रहेगी।   एक तरफ जहां भारत वैश्विक रूप से आगे बढ़ रहा है तो वही हमारे देश में एक तबका ऐसा भी है जो आर्थिक रूप से पिछड़ा है। जो जीवन यापन करने भर का धन तो कमा लेते हैं मगर जब इलाज की बात आती है तो महंगे अस्पतालों में उपचार मिल पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ही एकमात्र सहारा होता है। ऐसे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका नाम ' आयुष्मान भारत योजना ' है। इस योजना को ' प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ' के नाम से भी जाना जाता है। जिसके अंतर्गत बनने वाला  आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card)  आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के परिवार को सालाना ₹500000 तक का मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। आइये जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं ( Ayushman Card Kaise Banaye )? कितनी इनकम वाले लोग आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं या आय...

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपलब्ध डॉक्टर व OPD का समय

 Updated 👇 सूचना 👍🏻🙏🏻 👉सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपलब्ध डॉक्टर व OPD का समय और दिन की जानकारी के लिये आप सुशीला तिवारी के कंट्रोल रूम में सम्पर्क कर सकते है ।  👉जिस किसी व्यक्ति का अपना परिचित या परिवार का व्यक्ति सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती है ।वो सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के कंट्रोल रूम नम्बर पर सम्पर्क कर ,अपने मरीज का ward no और Bed no बता कर । अपने मरीज की हालत के बारे में जानकारी ले सकते है  *05946- 255255* 👈 *05946 -234104* 👈 *05946- 234397* 👈